हाई स्कुल नरी मे नशामुक्ति की शपथ : विद्यार्थियों ने लिया नशे से स्वयं दूर रहने तथा स्वस्थ समाज निर्माण का संकल्प


बेमेतरा टाइम्सशासकीय हाई स्कूल नरी में मंगलवार को नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने नशे से स्वयं दूर रहने तथा परिवार एवं समाज के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

संस्था के प्राचार्य सुनील कुमार झा ने कहा कि भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शिक्षण संस्थाओं में नशामुक्ति को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विद्यालय में नशामुक्ति शपथ का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को इस अभियान से जुड़कर स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए।

कार्यक्रम में संस्था के व्याख्याता संजय वर्मा, श्रद्धा तिवारी, उर्वशी साहू, चौवन सिंह साहू एवं दुर्गा प्रसाद सोनी सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post