स्वतंत्रता दिवस पर बेमेतरा तहसील कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, एसडीएम दिव्या पोटाई ने किया ध्वजारोहण, अधिकारी-कर्मचारियों ने दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी


बेमेतरा टाइम्स । देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बेमेतरा तहसील कार्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बेमेतरा एसडीएम दिव्या पोटाई ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

कार्यक्रम में बेमेतरा तहसीलदार सहित पटवारी व तहसील कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

एसडीएम दिव्या पोटाई ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों को याद रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post