सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रहे उपचार की जानी हकीकत, व्यवस्थाओं में सुधार कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


बेमेतरा टाइम्स । प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रविवार को बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की स्थिति और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार करने और अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और उपचार की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post