इसी अभियान के तहत 15 मई 2026 को साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी साजा निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे एवं पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त आरोपी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से करीब 24 हजार रुपये मूल्य का 1 किलो 880 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खैरी निवासी एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम खैरी पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी हेमराम वर्मा पिता गजराज वर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम खैरी थाना साजा जिला बेमेतरा के कब्जे से 01 किलो 880 ग्राम गांजा बरामद कर जप्त किया। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में सउनि बनवाली राम सोनकर, प्रधान आरक्षक विजेन्द्र सिंह, पवन सिंह, साइबर सेल आरक्षक संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, संतोष धीवर, थाना साजा के आरक्षक अर्जुन ध्रुवे सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🔥 समाज को सख्त संदेश
बेमेतरा पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में नशे के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों में शामिल तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
