धर्मनगरी मुसवाडीह में गूंजा कबीर वाणी का संदेश, भव्य बरसाइत महात्म्य पर्व में उमड़ा जनसैलाब


साजा। शनिवार को धर्मनगरी मुसवाडीह (साजा) में सदगुरु कबीर साहेब प्रकट उत्सव एवं बरसाइत महात्म्य पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन आयोजक ओमन दास मानिकपुरी के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कबीरपंथी समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। सर्वप्रथम श्रद्धालुओं एवं संत महात्माओं ने संत मनिहार देवान साहेब की पुण्य समाधि पर नमन कर आशीर्वाद लिया, तत्पश्चात बरसाईत चौड़ी स्थल पहुंचे। वहां भजन-कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम का मुख्य आयोजन महंत ओहंग दास मानिकपुरी जी हरडुवा के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर महंत प्रकाश दास जी, महंत महेश्वर दास जी, महंत बैसाखू दास, महंत दिनेश दास, मदन दास, मनोज दास, चिमन दास, ओंकार दास सहित दर्जनों संत-महंत उपस्थित रहे।

समारोह में मानिकपुरी पनिका समाज के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिनमें रूपदास मानिकपुरी (ब्लॉक अध्यक्ष साजा), सुंदर दास मानिकपुरी (प्रांतीय उपाध्यक्ष), संतोष दास मानिकपुरी (पूर्व जिला अध्यक्ष बेमेतरा), तारण दास मानिकपुरी (जिला सचिव बेमेतरा), गोपाल दास मानिकपुरी, बलराम दास मानिकपुरी, रमेश दास मानिकपुरी, सोहम दास मानिकपुरी, लखन दास मानिकपुरी, कन्हैया दास मानिकपुरी, प्रकाश दास मानिकपुरी (ब्लॉक अध्यक्ष सहसपुर लोहारा), फागू दास मानिकपुरी (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सहसपुर लोहारा), कमलेश दास मानिकपुरी (ब्लॉक युवा उपाध्यक्ष सहसपुर लोहारा) तथा सुरेश दास मानिकपुरी (जिला अध्यक्ष कोटवार संघ कबीरधाम) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा धर्मनगरी मुसवाडीह मेला समिति के रघुवीर दास साहू, लाभू दास साहू सहित बड़ी संख्या में कबीरपंथी समुदाय एवं ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post