किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस व आबकारी सख्त, “कोचियों” की सूचना तुरंत देने की अपील


बेमेतरा । जिले में किराना दुकानों की आड़ में अवैध शराब बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस व आबकारी प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। पुलिस व आबकारी अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति या “कोचिया” अवैध रूप से शराब खरीदने या बेचने जाता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

जानकारी के अनुसार, कई क्षेत्रों में किराना दुकानों के नाम पर चोरी-छिपे शराब बिक्री का कारोबार संचालित होने की शिकायतें मिल रही है । इस पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है और संदिग्ध दुकानों पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब बिक्री से क्षेत्र का माहौल खराब होता है और युवाओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। ऐसे मामलों में आम जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि बस जब कोचीया शराब के लिए निकले या लेकर आते दिखे या फिर अवैध भण्डारण की जानकारी मिले तो तत्काल आबकारी उप निरीक्षक, वृत्त बेमेतरा के दूरभाष 7803036415 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।

स्थानीय लोगों ने भी अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि गांवों और शहरों में खुलेआम चल रहे इस कारोबार पर रोक लगना जरूरी है। पुलिस द्वारा लोगों से सीधे सहयोग की अपील के बाद अब कार्रवाई तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post