12 साल बेमिसाल : मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के 12 वर्षों पर बेमेतरा में गूंजा ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प


बेमेतरा टाइम्स । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “प्रगति पथ यात्रा” अभियान के तहत बेमेतरा क्षेत्र में पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-30 का निरीक्षण कर क्षेत्रीय विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

पदयात्रा के पश्चात भाजपा के प्रदेश सहसंयोजक (बुनकर प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़) राजू देवांगन के महाजन निवास, सुंदर नगर बेमेतरा में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत, अभिनंदन तथा “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का बुनकर समाज की पारंपरिक पहचान कोस्टऊहां गमछा पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, क्षेत्रीय विकास कार्यों तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने के विषय पर सार्थक और प्रेरणादायी चर्चा हुई। उपस्थित नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, सुशासन और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रभारी संयुक्त प्रकोष्ठ अवधेश चंदेल, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, ओबीसी मोर्चा सरगुजा संभाग प्रभारी होरी लाल सिन्हा, हर्षवर्धन तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल, जनपद अध्यक्ष हेमा जय दिवाकर, शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, मंडल अध्यक्ष सेवाराम साहू, मंडल अध्यक्ष केशव पटेल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रेवाराम निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश “12 साल बेमिसाल, विकसित भारत का मजबूत आधार” रहा, जिसमें संगठन के नेताओं ने विकास, सेवा और सुशासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

Previous Post Next Post