मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित विवेचना शुरू की गई। जांच कार्यवाही के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव तथा एसडीओपी बेरला विनय कुमार के निर्देशन में थाना परपोड़ी पुलिस टीम ने सक्रियता से जांच आगे बढ़ाई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम भटगांव निवासी करण साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर श्मशान घाट में छिपाकर रखा गया 09 पत्ती सोने का आभूषण बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 55,000 रुपये बताई गई है।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी के दौरान भागते समय आरोपी का सोने का चैन गिर गया तथा 40,000 रुपये उसने खर्च कर दिए। आरोपी करण साहू (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी परपोड़ी निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय सहित प्रधान आरक्षक, आरक्षक एवं समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
