चंदनू थाना क्षेत्र में सनसनी : भद्रराली में 45 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, कारणों का खुलासा अभी बाकी, गांव में दहशत का माहौल


बेमेतरा टाइम्स / चन्दनु । नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भद्रराली में हुई एक सनसनीखेज हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। भद्रराली निवासी कन्हैया बंजारे (लगभग 45 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

घटना चंदनू थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में बऊआ चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पूछताछ के बाद हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

इस सनसनीखेज हत्याकांड ने नवागढ़ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post