जानकारी के अनुसार, दीना साहू की दुकान से लेकर कुलेश्वर ठाकुर के घर, इलियास पानी पाउच वाले के घर होते हुए अनिल चौबे मेडिकल स्टोर और दिनेश दुबे मेडिकल स्टोर के घर तक नालियों की साफ-सफाई का कार्य कराया गया। सफाई के दौरान नालियों से जमा गंदगी, कचरा और मलबा बाहर निकालकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की दिशा में काम किया गया।
स्थानीय स्तर पर बताया गया कि वार्ड में जहां एक बार सफाई होती है, वहां 5 से 7 दिन के भीतर दोबारा सफाई कराई जाती है, ताकि गंदगी दोबारा जमा न हो और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित न हो। नगर पालिका की ओर से वार्ड के लिए उपलब्ध कराए गए कर्मचारी के माध्यम से नियमित सफाई कार्य कराया जा रहा है। वहीं आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त मजदूरों के साथ ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन की भी जरूरत महसूस होती है, ताकि बड़े स्तर पर जमा मलबे और कचरे को हटाया जा सके।
इस पूरे अभियान में वार्ड पार्षद श्रीमती चांदनी रोशन दत्ता की सक्रिय भूमिका सामने आई है। उनके प्रयासों से वार्ड के अलग-अलग हिस्सों में लगातार सफाई कार्य कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को राहत मिल रही है। पार्षद की पहल से न केवल नालियों की सफाई हो रही है, बल्कि वार्ड में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और नियमित निगरानी का भी माहौल बन रहा है।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि इसी तरह नियमित सफाई अभियान जारी रहा तो वार्ड में गंदगी, जलभराव और मच्छरों की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।
