एकता, संगठन और उत्साह का संगम : श्रमजीवी पत्रकार संघ बेमेतरा की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, पत्रकार साथियों का जन्मदिन भी मनाया गया


बेमेतरा टाइम्स । छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बेमेतरा इकाई के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्थानीय विश्राम गृह में सोमवार को दोपहर 3 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा आगामी भोरमदेव भ्रमण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं समय निर्धारण पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की रक्षा और आपसी समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उपस्थित पत्रकारों ने संगठन के विस्तार एवं पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक के उपरांत संघ से जुड़े पत्रकार मनोज मिश्रा एवं सूरज सिन्हा का जन्मदिवस केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बेमेतरा की एकता, सक्रियता और आपसी भाईचारा इसकी सबसे बड़ी पहचान है। यह बेमेतरा जिले का सबसे पुराना पत्रकार संगठन है, जिसने हमेशा पत्रकार हितों और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी है।

कार्यक्रम में संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला के साथ, संजय दुबे, योगेश सिंह राजपूत, सुजीत शर्मा, कमल सिंह राजपूत, मनोज मिश्रा, राहुल साहू, सूरज सिन्हा, सुफल दास मानिकपुरी, दीपक पांडे, अरुण पुरैना, भूपेंद्र साहू, ईश्वर सिंह राजपूत, योगिता साहू, युवराज मिश्रा एवं लोकेश साहू सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post