निषाद समाज को मिली विकास की बड़ी सौगात : 15 लाख के सामुदायिक भवन का लोकार्पण, हाईमास्ट लाइट से जगमगाएगा क्षेत्र


बेमेतरा टाइम्स । नगर पालिका परिषद बेमेतरा अंतर्गत निषाद समाज को विकास की एक महत्वपूर्ण सौगात मिली। समाज के लिए 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण विधायक दीपेश साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए हाईमास्ट लाइट का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद बेमेतरा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने की। समारोह में निषाद समाज के जिला अध्यक्ष दिलीप निषाद, भाजपा शहर अध्यक्ष युगल देवांगन, लोक निर्माण विभाग सभापति पंचू साहू, पार्षद श्रीमती खिलेश्वरी शिव पाटिल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं निषाद समाज संगठन सचिव रेवाराम निषाद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

लोकार्पण समारोह के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

सामाजिक एकता और विकास का नया केंद्र बनेगा भवन

विधायक दीपेश साहू ने कहा कि निषाद समाज की वर्षों पुरानी मांग पूरी होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह सामुदायिक भवन सामाजिक बैठकों, सांस्कृतिक आयोजनों और विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। साथ ही उन्होंने बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का भरोसा दिलाया।

नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि नगर पालिका शहर के समग्र विकास के साथ सभी समाजों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि विधायक दीपेश साहू के सहयोग से नगर में विकास कार्यों को नई गति मिली है और भविष्य में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान निषाद समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सामुदायिक भवन की सौगात के लिए विधायक, नगर पालिका परिषद एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, पार्षद विकास तंबोली, राजकुमार खाएडे, रवि कुम्भार मुलवानी, सजनी यादव, चांदनी रोशन दत्ता, नीतू कोठारी, गौरव साहू, सिमरन ताम्रकार सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post