शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रिडर द्वारा धारा 107, 116, 151 सहित अन्य दांडिक एवं राजस्व प्रकरणों में पक्षकारों से सीधे संपर्क कर अवैध रूप से रुपये लेकर काम कराने अथवा जल्दी निपटाने का आश्वासन दिया जाता है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि संबंधित कर्मचारी कथित रूप से पक्षकारों को यह कहकर गुमराह करता है कि इन मामलों में अधिवक्ता की आवश्यकता नहीं है और वह स्वयं काम करा देगा।
शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि यह आचरण शासकीय सेवा नियमों, न्यायिक प्रक्रिया तथा विधिक व्यवस्था के विपरीत है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित बाबू को इस संबंध में कई बार मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन उसके बावजूद कथित रूप से अवैध गतिविधियां जारी हैं।
कलेक्टर को दिए गए आवेदन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोष सिद्ध होने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए सेवा से बर्खास्त करने की मांग की गई है।
वर्सन
किसी भी प्रकरण में 6 -7 महीना तक अगर कोई नहीं आता तो उसे खत्म करना रहता है, खत्म कर देते हैं ! जिससे वकील लोग नाराज हो जाते हैं कि आपने हमें बिना जानकारी के खत्म कर दिए !
दानेंद्र मारकंडे, रीडर (बाबू) एसडीएम न्यायालय बेमेतरा
