अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: बेमेतरा में सांसद लक्ष्मी वर्मा होंगे मुख्य अतिथि


बेमेतरा टाइम्स । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय बेमेतरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए राज्य शासन ने मुख्य अतिथि के नाम में संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब बेमेतरा जिले के योग दिवस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा 20 जून 2026 को संशोधित आदेश जारी किया गया है। आदेश में 16 जून 2026 को जारी पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए बेमेतरा सहित कुछ जिलों के मुख्य अतिथियों के नाम में बदलाव किया गया है।

शासन ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम का निर्धारण मुख्य अतिथि के परामर्श से तथा चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा योग दिवस आयोजन के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post