भूत नहीं… चिलम का धुआंधार कमाल ! दाढ़ी पंचायत की चेयर बनी वट वृक्ष पर आसमानिया अड्डा, गांव में फैली सनसनी


बेमेतरा ! जिले के नगर पंचायत दाढ़ी में वार्डों के लिए खरीदी गई बैठने की चेयर को लेकर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कुछ चेयर गिधवा वार्ड स्थित मुक्तिधाम के पास रखी गई थीं।

स्थानीय लोगों के बीच उस समय हड़कंप मच गया जब यह अफवाह फैल गई कि किसी अलौकिक शक्ति या भूत-प्रेत ने चेयर को स्थानांतरित कर दिया है। गांव में देर तक यही चर्चा रही कि आखिर चेयर अचानक वहां से कैसे गायब हो गईं और वट वृक्ष के ऊपर कैसे पहुंच गईं।

👇विडिओ देखे 


लेकिन जब कुछ लोगों ने पास जाकर ध्यान से देखा, तो पूरा रहस्य खुल गया। दरअसल, कुछ युवकों ने चेयर को वट वृक्ष की ऊंचाई पर इस तरह फिट कर दिया था कि वहां एक अस्थायी बैठकी का इंतजाम बन गया। चर्चा के मुताबिक, वहां युवकों की एक टोली अक्सर बैठकर समय बिताती देखी जाती है।

गांव में जो भूतिया घटना की अफवाह फैल रही थी, उसकी सच्चाई सामने आने पर लोग भी हैरान रह गए और माहौल अचानक हल्का-फुल्का हो गया।

स्थानीय लोगों ने इसे अफवाह और हकीकत के बीच का मजेदार खुलासा बताते हुए कहा कि कभी-कभी डर और कल्पना मिलकर ऐसी कहानियां बना देते हैं, जिनका अंत पूरी तरह अलग होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post