खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से प्रगतिशील सतनामी समाज की सौजन्य भेंट, जन्मदिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देकर सामाजिक मुद्दों पर की सार्थक चर्चा


बेमेतरा टाइम्स । क्षेत्रीय विधायक एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से प्रगतिशील सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट कर उन्हें आगामी जन्मदिवस की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री से विभिन्न सामाजिक विषयों, जनहित से जुड़ी समस्याओं तथा क्षेत्र के विकास से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रगतिशील सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष राजा राम बंजारे ने किया ! उनके साथ सतनामी समाज ब्लॉक अध्यक्ष लोचन कौशल, युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष नारायण घृतलहरे, मणीशंकर दिवाकर सहित समाज के अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में सामाजिक समरसता, युवाओं के विकास, शिक्षा एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव और मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए जनहित एवं समाजहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस मुलाकात में सामाजिक एकजुटता, विकास और जनकल्याण के विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें आगामी जन्मदिवस की हार्दिक अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post