काल बनकर दौड़ी रफ्तार! ट्रक ने छीनी दो युवाओं की जिंदगी, कन्हेरा गांव में मातम का सन्नाटा


बेमेतरा टाइम्स । जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सैगोना के पास हुए भीषण सड़क हादसे में ग्राम कन्हेरा के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनोद ध्रुव (28 वर्ष) और मुकेश चंद्राकर (21 वर्ष) मोटरसाइकिल से बेमेतरा से अपने गांव कन्हेरा लौट रहे थे। इसी दौरान सैगोना के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुकेश चंद्राकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विनोद ध्रुव को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और कन्हेरा गांव में मातम का माहौल छा गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post