बसपा जिला अध्यक्ष नैनदास गायकवाड़ एवं जिला महासचिव चिंताराम गर्ग की उपस्थिति में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नोहर दास जांगड़े ने की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
कार्यकर्ताओं की सहमति से नवागढ़ विधानसभा के लिए प्रारंभिक पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। इसमें धानू राम साहू और संतोष कुमार मात्रे को विधानसभा प्रभारी, गजरतन बंजारे को विधानसभा अध्यक्ष, हेतराम यादव को उपाध्यक्ष तथा देवनाथ निषाद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बसपा का लक्ष्य हर गांव और हर बूथ तक संगठन को सक्रिय करना है, ताकि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर तिलक राम साहू, हजारी लाल गोनार्ड, हरिप्रसाद गायकवाड़, पुनदास मारकंडे, जोहन बांधे, सीताराम मंगेशकर, पुरन चेलक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
