पुलिस के अनुसार, प्रार्थी रोमन पाण्डेय (36 वर्ष), निवासी आबादीपारा, देवरबीजा ने 30 जून 2026 को चौकी देवरबीजा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 29 जून की रात लगभग 8:30 बजे अन्नपूर्णा कृषि केंद्र के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई। वाहन के डाले में पांच गौवंश (बछड़े) अमानवीय तरीके से ठूंसकर भरे गए थे। उन्हें न तो चारा दिया गया था और न ही पानी, जिससे वे भूख-प्यास से तड़प रहे थे।
पूछताछ में वाहन में सवार लोगों ने अपने नाम बलराम वर्मा, होम सिंह वर्मा, घुर सिंह वर्मा और राजेन्द्र वर्मा, निवासी थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम बताए। आरोप है कि सभी गौवंशों को वध के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी भूषण एक्का के मार्गदर्शन में देवरबीजा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(क) एवं 11(घ) के तहत मामला दर्ज किया है। चारों आरोपियों को 30 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, प्रधान आरक्षक नंदलाल चतुर्वेदी, नरेंद्र ठाकुर, अवधेश सिंह, आरक्षक मुकेश सिंह, रवि साहू, छोटूराम टेम्बुकर, पुरुषोत्तम पटेल, साबित गोयल सहित देवरबीजा चौकी के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
