भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज, मुरता में शक्ति केंद्रों की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन


बेमेतरा टाइम्स । ग्राम पंचायत मुरता में भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्रों की महत्वपूर्ण बैठक जिला पंचायत सभापति एवं नवागढ़ प्रभारी अंजू बघेल की उपस्थिति में आयोजित हुई। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

बैठक में मुरता, नेउर, गोढ़ी एवं कटई शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी, प्रभारी, सह प्रभारी, सहसंयोजक तथा बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति एवं नवागढ़ प्रभारी अंजू बघेल ने कार्यकर्ताओं से भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और बूथ स्तर का सक्रिय कार्यकर्ता पार्टी की सफलता की सबसे मजबूत कड़ी होता है।

बैठक में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष खोरबाहरा साहू, मंडल अध्यक्ष तुकाराम साहू, क्रांति राजपूत, रामसागर साहू, विरेश ठाकुर, शोभित साहू, चंद्रिका साहू, लोकेश साहू, गोपी यादव, पुहूप राम साहू, विष्णु साहू, रमेश राजपूत, संजय साहू, किशन ध्रुव, संतोष साहू, चंदू साहू एवं पिंटू रजक सहित चारों शक्ति केंद्रों के प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post