समाज पर हो रहे अन्याय, अत्याचार और शोषण के मामलों से कराया अवगत, एसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई व हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन
बेमेतरा टाइम्स । जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल से प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, जिला बेमेतरा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष राजलाल बंजारे के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने श्री बंसल को जिले का पुलिस अधीक्षक पदभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने जिले में सतनामी समाज के लोगों के साथ होने वाले कथित अन्याय, अत्याचार, शोषण एवं विभिन्न सामाजिक समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को मौखिक रूप से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और कानून के दायरे में रहते हुए निष्पक्ष कार्रवाई तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर लखन टोंद्रे, देविचंद देहरे, कोमल मानदेव, ईश्वरी घृतलहरे, भाव सिंह जनार्दन, गौकरण गहिरमानी, हिरेश टंडन, ओमप्रकाश मिरचंडे, प्रेमदास दोहरे, संदीप खरे सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
