आवेदन में उल्लेख किया गया है कि पर्याप्त शिक्षकों के अभाव में कई विषयों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर पड़ रहा है। पालकों का कहना है कि यदि समय रहते शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई तो विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
पालकों ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि विद्यालय में रिक्त पदों पर शीघ्र शिक्षकों की पदस्थापना या वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण सुचारु रूप से संचालित हो।
यह आवेदन 27 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किया गया, जिसमें टीम बंधु के प्रतिनिधि ओम प्रणेश एवं जयप्रकाश राज सहित समस्त पालकगण के हस्ताक्षर शामिल हैं। अब पालकों को जिला शिक्षा विभाग की त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई का इंतजार है।
.jpeg)