प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ में केशव साहू बने संगठन सचिव, युवाओं में उत्साह की लहर


बेमेतरा टाइम्स । छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार केशव साहू को संगठन का संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन एवं संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद केशव साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य समाज के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना, सामाजिक एकता को मजबूत करना तथा समाजहित के कार्यों को नई गति देना रहेगा। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों, युवा साथियों एवं शुभचिंतकों से सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जाएगा।

केशव साहू की नियुक्ति से साहू समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल है। समाज के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post