खुडमुड़ी में देशी कट्टा लहराकर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

SP त्रिलोक बंसल के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, ₹30 हजार कीमत का देशी कट्टा बरामद, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर


बेमेतरा टाइम्स । जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम खुडमुड़ी में देशी कट्टा लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार करते हुए अवैध हथियार बरामद किया है। मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाले दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खुडमुड़ी स्थित गौठान के पास बाजार चौक में एक युवक काले रंग का देशी कट्टा लहराकर राहगीरों और ग्रामीणों में दहशत फैला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सोनल ग्वाला के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम तुषार निषाद (23 वर्ष), निवासी खुडमुड़ी बताया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 30 हजार रुपये कीमत का एक काले रंग का देशी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी हथियार रखने का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में तुषार निषाद ने बताया कि यह देशी कट्टा उसे दद्दू उर्फ प्रतीक वैष्णव ने दिया था। इसके बाद पुलिस ने प्रतीक वैष्णव (41 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि उसे यह कट्टा अपने खेत की मेड़ के पास कनेर के पेड़ के समीप पड़ा मिला था, जिसे उसने तुषार निषाद को दे दिया था।

पुलिस ने तुषार निषाद (23 वर्ष), निवासी खुडमुड़ी (नवागांव), जिला बेमेतरा। प्रतीक वैष्णव उर्फ दद्दू दाउ (41 वर्ष), निवासी नवागांव (खुडमुड़ी), जिला बेमेतरा। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर 18 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया तथा न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।

पुलिस ने बताया कि अवैध हथियार रखने और सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post