बेमेतरा टाइम्स । जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक (एसपी) त्रिलोक बंसल (आईपीएस) ने शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय, बेमेतरा पहुंचकर माननीया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सरोजनंद दास से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
भेंट के दौरान पुलिस एवं न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय, विधि-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा न्यायिक कार्यों में परस्पर सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने न्यायिक प्रक्रिया को सुगम एवं प्रभावी बनाने के लिए आपसी तालमेल को और मजबूत करने पर बल दिया।
इस अवसर पर माननीय प्रथम एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहित सिंह, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला सहित जिला एवं सत्र न्यायालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
