केला बाड़ी की बोर झोपड़ी में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा, 1.176 किलो गांजा जब्त


बेमेतरा टाइम्स । मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ बेमेतरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम लोलेसरा में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 176 ग्राम अवैध गांजा, बिक्री की रकम और मोबाइल सहित कुल करीब 34,500 रुपए का सामान जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव और एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 7 अगस्त को सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोलेसरा निवासी योगेश कुमार बंजारे अपने केला बाड़ी खेत में बनी बोर झोपड़ी के पास गांजा रखकर लोगों को बेच रहा है।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस ने चेपला खार, ग्राम लोलेसरा स्थित केला बाड़ी के खेत में बनी बोर झोपड़ी के पास आरोपी योगेश कुमार बंजारे को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 176 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब ₹13 हजार, गांजा बिक्री की रकम ₹1,500 तथा करीब ₹20 हजार कीमत का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस ने जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब ₹34,500 बताई है। मामले में आरोपी योगेश कुमार बंजारे पिता देवव्रत बंजारे, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम लोलेसरा, थाना व जिला बेमेतरा के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

इनकी रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेन्द्र कश्यप, सहायक उप निरीक्षक सुरेश सिंह राजपूत, साइबर सेल प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, रेखन साहू, जयकिशन साहू, मुकेश माहिरे तथा थाना बेमेतरा के आरक्षक पुरुषोत्तम कुंभकार, शिव सेन, महेश जांगड़े सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बेमेतरा पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेमेतरा पुलिस ने दोहराया—“अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।”

Post a Comment

Previous Post Next Post