इस अवसर पर शिविर में नामांकित स्काउट्स, गाइड्स, रोवर-रेंजर्स, विद्यार्थियों एवं संचालक सदस्यों ने विद्यालय परिसर में कुल 50 फलदार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता तथा सामाजिक एवं राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर संचालक महेश कुमार साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
सेवानिवृत्त शिक्षिका ने बच्चों को किया प्रेरित
वृक्षारोपण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती रेड्डी ने बच्चों को संबोधित करते हुए जीवन में निरंतर वृक्षारोपण करने तथा प्रकृति के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने स्काउट-गाइड शिविर में विद्यार्थियों द्वारा की जा रही गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर सीखते रहने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया।
जिला स्तरीय शिविर में विभिन्न गतिविधियों का संचालन
शिविर का आयोजन स्काउट-गाइड गतिविधियों को सुदृढ़ करने के साथ विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता विकसित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। शिविर में प्रशिक्षण सत्र, विभिन्न गतिविधियां, प्रतियोगिताएं, कैम्प फायर सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सहायक संचालक एस.पी. कोसले ने शिविर का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, भोजन एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर शिविर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कैम्प फायर में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की भी उन्होंने सराहना की और शिविर को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों से सक्रिय सहयोग की अपील की।
इनके मार्गदर्शन में हो रहा शिविर का संचालन
शिविर का आयोजन जिला मुख्य आयुक्त राजेश पटेल के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी सह पदेन जिला आयुक्त अभय जायसवाल के प्रबंधन में किया जा रहा है। शिविर के सफल संचालन के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
शिविर संचालक : महेश कुमार साहू
मुख्य परीक्षक : सत्यनारायण साहू एवं भगवंतीन देवांगन
सहायक मुख्य परीक्षक : परस राम बंजारे एवं मनोज साहू
क्वार्टर मास्टर : हिरऊ राम ध्रुव
सहायक शिविर संचालक : उर्मिला दिवाकर
स्वास्थ्य प्रभारी : अनुज राम साहू
शिविर सहायक : रेवाराम साहू
वृक्षारोपण प्रभारी : उद्धव साहू
रक्षा सूत्र प्रभारी : मधु मरावी एवं पुनम सलुजा
मीडिया प्रभारी : चंद्रशेखर पटेल
