शासन द्वारा जारी आदेश में डी.के. चंदेल सहित लोक निर्माण विभाग के कुल पांच कार्यपालन अभियंताओं को उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अधीक्षण अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-14 (₹79,900–₹2,11,700) में वेतनमान निर्धारित किया गया है।
आदेश में डी.के. चंदेल की वर्तमान पदस्थापना कार्यपालन अभियंता, बेमेतरा संभाग, बेमेतरा के रूप में दर्ज है। हालांकि पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना पृथक से किए जाने की बात शासन के आदेश में कही गई है।
लोक निर्माण विभाग के अवर सचिव मनराखन भूआर्य द्वारा राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार यह पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि प्रमुख अभियंता, संबंधित मुख्य अभियंता, संबंधित कलेक्टर एवं जिला कोषालय अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है।
डी.के. चंदेल की पदोन्नति की खबर सामने आने के बाद बेमेतरा लोक निर्माण विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब उनकी नई पदस्थापना को लेकर भी नजरें टिकी हुई हैं।
