छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 9 अगस्त 2026 को जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी की है। सूची में बेमेतरा जिले के लिए दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल को मुख्य अतिथि निर्धारित किया गया है।
शासन के निर्देश के अनुसार मुख्य अतिथि से परामर्श कर स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम का निर्धारण किया जाएगा। समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य निर्धारित आयोजन भी किए जाएंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जनसंपर्क संचालनालय को मुख्यमंत्री के संदेश तथा मुख्य अतिथियों एवं जिला कलेक्टरों को आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
