मुखबिर की सूचना पर खण्डसरा पुलिस की कार्रवाई, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
पुलिस के अनुसार 08 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करचुवा निवासी प्रकाश वर्मा अपने घर में धारदार चाकू रखा हुआ है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देश के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला तथा चौकी प्रभारी खण्डसरा सहायक उपनिरीक्षक कंवल सिंह नेताम के नेतृत्व में पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने प्रकाश वर्मा के घर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी ने अपने मकान के कमरे से एक नग लोहे की धारदार एवं आरीदार वस्तु निकालकर पुलिस के समक्ष पेश की। हथियार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने उक्त हथियार ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के माध्यम से मंगाना बताया।
पुलिस ने आरोपी प्रकाश वर्मा पिता लोक सिंह वर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी करचुवा, चौकी खण्डसरा, थाना एवं जिला बेमेतरा के कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया। मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर 08 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उपनिरीक्षक कंवल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, आरक्षक योगेन्द्र सोनी, स्वप्निल पांडेय सहित अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
