वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर सेजस कन्या शाला में गूंजा देशभक्ति का स्वर

विश्व आदिवासी दिवस पर भी हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां


बेमेतरा टाइम्स । सेजस हिन्दी माध्यम कन्या शाला बेमेतरा में ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इसी क्रम में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से विविधता में एकता एवं भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधान पाठक रामेश्वर बंजारे सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शिक्षिका अल्का वासनिक, देवकी साहू, लक्ष्मी पांडेय, रोहिणी साहू, प्रगति साहू व शिक्षक चेतन देवांगन एवं ललित साहू सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम ने छात्राओं में देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता की भावना को और मजबूत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post