इस वर्ष ग्राम मुरता से कांवरियों के दो दल भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकले हैं। यात्रा के दौरान कांवरियों ने शक्ति मंदिर पहुंचकर नारियल चढ़ाया और पूजा-अर्चना की। इसके बाद ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों के बीच कांवरियों की टोली भोरमदेव की ओर आगे बढ़ी।
कांवरिया टोली को विनोद साहू, मिंटू बिसेन और नैना कुर्रे ने श्रीफल भेंट कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। कांवरियों का दल रविवार शाम तक भोरमदेव पहुंचने की संभावना है। सोमवार को भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक करने के बाद कांवरिए पुनः मुरता लौटेंगे।
कांवर यात्रा को लेकर ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने कांवरियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव से यात्रा की सफलता और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
यात्रा में लोकेश साहू, केजू साहू, गोपी यादव, नेमू साहू, संजय साहू, रोहन, पेखन, बिहारी साहू, गिरधारी, परसोत्तम साहू, योगेश, राकेश, मनोज, भूपेंद्र यादव, टिकम यादव, जित्तू यादव, देवराज, गजेंद्र, ओम साहू, खिलेश्वर, चिकू, राज, पिंटू, डोमन चौहान सहित बड़ी संख्या में कांवरिए शामिल रहे।
