सर्व ब्राह्मण समाज की कोर कमेटी बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, 17 अगस्त को नेवनारा में होगा नियुक्ति पत्र वितरण


बेमेतरा टाइम्स । नया बस स्टैंड स्थित सर्व ब्राह्मण समाज जिला कार्यालय बेमेतरा में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज के संगठन को जिलेभर में मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा विप्र भवन के लिए जमीन तलाशने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में आगामी 17 अगस्त को नेवनारा में दोपहर 3 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान जिले के अंतर्गत आने वाले चारों ब्लॉकों में नियुक्त किए गए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके पश्चात विप्र समाज के दो वर्ष के अंतराल में सेवानिवृत्त हुए सदस्यों के लिए “सम्मान समारोह” आयोजित किया जाएगा।

कोर कमेटी ने जिले में समाज के संगठन का विस्तार करने तथा अधिक से अधिक विप्र समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही जिले स्तर पर विप्र भवन निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन तलाशने को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज बेमेतरा जिला अध्यक्ष डॉ. शिरीष शर्मा, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा सांख्यिकी अधिकारी सुनील तिवारी, प्राचार्य संजय शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक मिश्र, सनतधर दीवान, सतीश शर्मा एवं आशीष दीवान सहित कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के विस्तार के बाद समाज के कोष को मजबूत करते हुए भविष्य में बड़े सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समाज की एकजुटता और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जाने पर सहमति बनी।

10 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कॉलेज प्रवेश

बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में समाज द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई। विप्र समाज के 10 छात्र-छात्राओं को समाधान कॉलेज, बेमेतरा में 10 विषयों में निःशुल्क प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। समाज के पदाधिकारियों ने शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।

Post a Comment

Previous Post Next Post