नवागढ़ में यदुवंशी सेना की अहम बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति, 16 अगस्त को खंड एवं ब्लॉक स्तर पर होगी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति


बेमेतरा टाइम्स
। बेमेतरा जिले के नवागढ़ में यदुवंशी सेना की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सामाजिक गतिविधियों को गति देने को लेकर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने विचार रखे।

बैठक के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं सामाजिक दायित्वों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने, सामाजिक एकजुटता बढ़ाने और संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार, 16 अगस्त को नवागढ़ खंड एवं ब्लॉक स्तर पर यदुवंशी सेना के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए यादव भवन, नवागढ़ बस स्टैंड के पास विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। पदाधिकारियों का कहना है कि नई नियुक्तियों के बाद संगठन की सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा तथा समाजहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post