कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है। उन्होंने मिशन के सदस्यों एवं ग्रामीणों से आह्वान किया कि हरेली पर्व तक अपने-अपने गांवों में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उन्हें संरक्षित करने की जिम्मेदारी भी लें।
इस अवसर पर परम पूज्य पंथ श्री हुजूर उदित मुनिनाम साहेब जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान मिशन के जिला प्रतिनिधियों द्वारा तहसील एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों को 200 पौधे वितरित किए गए। इन पौधों को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रोपित कर उनकी देखभाल की जाएगी। आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में SKDV मिशन के जिला प्रतिनिधि एवन वर्मा, सह प्रतिनिधि महंत संतोष दास, सह युवा प्रतिनिधि रवि वर्मा, तहसील प्रतिनिधि आत्मा दास साहू, सह प्रतिनिधि रेखालाल साहू, युवा प्रतिनिधि टूकेश्वर दास, सह युवा प्रतिनिधि शीतल साहू, महिला प्रतिनिधि पार्वती साहू, सलाहकार महंत दिलीप दास, डासंत दास, दाऊ राम साहू, पुनीत दास, फागुवा दास सहित बड़ी संख्या में मिशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
