आवेदन के अनुसार पूर्व सरपंच ने ग्राम पंचायत बैजलपुर में सीसी रोड एवं नाली निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य कराए थे। कार्य पूरा हुए लगभग एक वर्ष होने जा रहा है तथा संबंधित कार्यों के बिल भी तैयार हो चुके हैं, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है।
पूर्व सरपंच का आरोप है कि वे कई महीनों से ग्राम पंचायत सचिव जयप्रकाश साहू से हिसाब-किताब एवं भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार मामला टाल दिया जाता है। उन्होंने बताया कि 18 मई 2026 को सुशासन तिहार के दौरान ग्राम खिलोरा में भी आवेदन दिया था, लेकिन आज तक न तो भुगतान हुआ और न ही किसी प्रकार की सुनवाई की गई।
आवेदक का कहना है कि निर्माण कार्य के लिए उन्होंने सामग्री उधार लेकर कार्य कराया था और अब भुगतान नहीं मिलने से कर्ज चुकाने में गंभीर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व सरपंच ने कलेक्टर से मांग की है कि उनके लंबित लगभग तीन लाख रुपये के भुगतान की शीघ्र स्वीकृति एवं भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, ताकि वे अपने ऊपर बकाया ऋण का भुगतान कर सकें।
अब देखना होगा कि जनदर्शन में की गई इस शिकायत के बाद जिला प्रशासन कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और पूर्व सरपंच को उनका लंबित भुगतान कब तक मिल पाता है।
वर्सन
हमारे तरफ से पूरा भुगतान हो चुका है, बाकी उनका कहना है कि कुछ राशि बचा है तो आकर हिसाब किताब कर ले !
जय प्रकाश साहू, सचिव ग्राम पंचायत बैजलपुर
