महज 3 साल मासूम फाल्गुनी को क्या पता था कि सड़क पर मौत उनकी इंतजार कर रही है ! खेलते - खेलते सड़क पर पहुंची, स्कूल बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत !

सेमरिया (बंसापुर) में सुबह-सुबह हादसे से मचा हड़कंप, बस छोड़कर ड्राइवर व कंडक्टर फरार


बेमेतरा टाइम्स । खंडसरा चौकी क्षेत्र के ग्राम सेमरिया (बंसापुर) में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महज 3 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार मृत बच्ची की पहचान फाल्गुनी उर्फ सिबी उम्र लगभग 3 वर्ष पिता खेमराज साहू ग्राम सेमरिया के रूप में बताई जा रही है। बताया गया कि बच्ची घर में खेल रही थी और खेलते-खेलते अचानक सड़क पर पहुंच गई। इसी दौरान DAV स्कूल जांता की बताई जा रही स्कूल बस की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद बस ड्राइवर व कंडक्टर मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही खंडसरा चौकी पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने मृत बच्ची के शव का पंचनामा कार्रवाई पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और स्कूल बस से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों में गहरा आक्रोश एवं शोक का माहौल है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे की परिस्थितियों के साथ-साथ बस चालक एवं कंडक्टर की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post