शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम पंचायत के शासकीय बोर में विद्युत कनेक्शन की यह व्यवस्था सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। खासकर बरसात के मौसम में खुले विद्युत कनेक्शन से किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका जताई गई है।
सरपंच को बताया, फिर भी नहीं हुआ सुधार
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि सरपंच द्वारा कथित तौर पर यह कहकर बात टाल दी जाती है कि स्टार्टर घर से लगाकर चलाएंगे।
जांच हुई तो खुल सकती है लापरवाही की परत
मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से मौके पर जांच कराने, विद्युत कनेक्शन की स्थिति की जांच करने तथा जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ शासकीय बोर के चालू होने का वीडियो भी संलग्न किया गया है।
अब सवाल यह है कि यदि शासकीय बोर में वास्तव में सुरक्षा उपकरणों के बिना विद्युत कनेक्शन संचालित किया जा रहा है, तो किसी हादसे का इंतजार क्यों? प्रशासन की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन किया गया है या पंचायत स्तर पर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।
वर्सन
ठीक है शिकायत करने दो, फोटो विडिओ भी दे दे !
काशी राम बांधे, सरपंच ग्राम पंचायत बराडेरा
