बेमेतरा ब्रेकिंग : रेशम की डोर में बंधा भाई-बहन का अटूट प्रेम, बेमेतरा में धूमधाम से मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व


बेमेतरा टाइम्स । जिलेभर में आज भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही घर-घर में पर्व को लेकर खुशियों का माहौल है। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की रेशमी डोर बांधी तथा उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने भी अपनी बहनों की सदैव रक्षा करने का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान परिवारों में आपसी प्रेम, स्नेह और खुशियां देखने को मिलीं।


रक्षाबंधन को लेकर बेमेतरा शहर सहित जिले के प्रमुख बाजारों में भी सुबह से ही रौनक देखने को मिली। राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। बहनों ने अपने भाइयों के लिए आकर्षक राखियों की खरीदारी की, वहीं मिठाई और उपहारों की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई।

भाई की कलाई पर सजी राखी और बहन की आंखों में दुआ—इसी खूबसूरत रिश्ते के साथ पूरा बेमेतरा जिला आज रक्षाबंधन के रंग में रंगा नजर आ रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post