बहनों के स्नेह से भावुक हुए विधायक दीपेश साहू, विधायक कार्यालय में गूंजा रक्षाबंधन का अपनापन


बेमेतरा टाइम्स । भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास के पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के विधायक कार्यालय में रक्षाबंधन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधानसभा क्षेत्र की बड़ी संख्या में बहनों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक शामिल होकर विधायक दीपेश साहू की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।

विधायक दीपेश साहू ने बहनों का स्नेहपूर्वक स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती तरुणा साहू भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी उपस्थित बहनों से आत्मीय मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। विधायक कार्यालय में इस दौरान भाई-बहन के प्रेम, अपनत्व और आत्मीयता का भावपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

‘बहनों का विश्वास और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत’

विधायक दीपेश साहू ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का पवित्र पर्व है। विधानसभा क्षेत्र की बहनों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए सदैव अमूल्य है।

उन्होंने कहा, “आज जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ विधानसभा क्षेत्र की बहनों ने मुझे राखी बांधी है, उससे मैं अभिभूत हूं। यह स्नेह मेरे लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं है। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक बहन के सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली के लिए मैं सदैव उनके साथ खड़ा रहूंगा। बहनों का विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व समाज में भाईचारे, प्रेम और आपसी विश्वास को मजबूत करने का संदेश देता है। विधायक ने सभी बहनों के सुख, समृद्धि, सम्मान एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

बहनों ने कहा—विधायक के साथ रक्षाबंधन मनाना सम्मान की बात

समारोह में शामिल बहनों ने विधायक दीपेश साहू को राखी बांधते हुए कहा कि विधायक द्वारा विधानसभा क्षेत्र की बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाना उनके लिए खुशी और सम्मान का विषय है। विधायक ने जिस आत्मीयता से बहनों का सम्मान किया और स्नेह स्वरूप उपहार भेंट किए, उससे उनमें खासा उत्साह देखने को मिला।

बहनों ने कहा कि इस तरह के आयोजन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करने के साथ ही जनप्रतिनिधि और जनता के बीच आत्मीय संबंधों को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने विधायक को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

बड़ी संख्या में बहनें एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

रक्षाबंधन मिलन समारोह में लक्ष्मी साहू, एल्डरमैन सावित्री रजक, हेमलता शर्मा, पिंकी नेम, नेहा वर्मा, ममता साहू, प्रमिला साहू, रीना साहू, अनीता शर्मा, उमेश्वरी साहू, पार्षद नीतू कोठारी, पार्षद सिमरन ताम्रकार, डॉ. दामिनी वर्मा, सरिता सेन, दीपा वर्मा, मीनू पटेल, शीलू साहू, पूजा देवांगन, सरस्वती साहू सहित बड़ी संख्या में बहनों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की और एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post