युवा पत्रकार ताम्रध्वज साहू बने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी, डिजिटल मंच पर बनेंगे साहू समाज की आवाज़


बेमेतरा टाइम्स । छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आई.टी. सेल प्रकोष्ठ की द्वितीय कार्यकारिणी सूची जारी होने के साथ ही समाज के युवा और सक्रिय पत्रकार ताम्रध्वज साहू को प्रदेश मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा पर आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू द्वारा जारी द्वितीय कार्यकारिणी सूची में की गई

इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू तथा आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू बेमेतरा जिला अध्यक्ष नारद साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

ताम्रध्वज साहू ने कहा कि उनकी प्राथमिकता डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से साहू समाज की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाना, युवाओं को संगठन से जोड़ना तथा समाज को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में आई.टी. सेल को और अधिक प्रभावी बनाते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करेंगे।

इस नियुक्ति के बाद समाज के विभिन्न पदाधिकारियों, युवाओं और शुभचिंतकों ने ताम्रध्वज साहू को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में आई.टी. सेल समाज की गतिविधियों को नई पहचान और व्यापक प्रचार-प्रसार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post