ब्रेकिंग न्यूज़ : दिनदहाड़े पत्नी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट


बेमेतरा टाइम्स । थाना खम्हरिया क्षेत्र के ग्राम उसलापुर में बुधवार सुबह सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। यहां एक ग्रामीण पति ने कथित तौर पर अपनी 60 वर्षीय पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post