बैठक में उपस्थित नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं ने सर्वसम्मति से 5 महत्वपूर्ण निर्णय लिए। निर्णय के अनुसार अब माता का सोने-चांदी के आभूषणों से श्रृंगार केवल नवरात्रि पर्व के दौरान किया जाएगा। सामान्य दिनों में कीमती आभूषणों को सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा।
मंदिर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए परिसर में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर के मुख्य द्वार एवं निकासी द्वार पर चैनल गेट लगाने पर भी सहमति बनी।
एसपी से मिलेंगे, एक सप्ताह का अल्टीमेटम
चोरी की घटना को लेकर नगरवासी एवं मंदिर समिति जल्द ही पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि एक सप्ताह के भीतर चोरी के मामले में उचित कार्रवाई एवं चोरों का सुराग नहीं मिलता है, तो रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे स्थित नारायणपुर चौक पर चक्का जाम किया जाएगा।
चोर का सुराग देने वाले को ₹21 हजार इनाम
मंदिर समिति ने चोरी की घटना में चोर या चोरी से संबंधित कोई ठोस जानकारी अथवा सुराग देने वाले व्यक्ति को ₹21,000 नगद इनाम देने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद मंदिर समिति ने लोगों से घटना के संबंध में उपलब्ध जानकारी पुलिस अथवा समिति तक पहुंचाने की अपील की है।
मंदिर में हुई चोरी के बाद श्रद्धालुओं की नाराजगी अब आंदोलन की चेतावनी तक पहुंच गई है। बैठक में लिए गए फैसलों से स्पष्ट है कि नगरवासी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही के पक्ष में नहीं हैं।
