उपसरपंचों के अधिकार और सम्मान की आवाज बुलंद, बेमेतरा में हुआ ग्राम पंचायत सदस्य एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक


बेमेतरा टाइम्स । ग्राम पंचायत सदस्य एसोसिएशन की जिला स्तरीय स्वाभिमान संकल्प यात्रा एवं बैठक में उपसरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार, सम्मान एवं पंचायत के विकास में उनकी प्रभावी भागीदारी को लेकर संगठन ने आवाज बुलंद की। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा पंचायत प्रतिनिधियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौहान जी ने उपसरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतें गांव के विकास की रीढ़ हैं। पंचायत के विकास कार्यों में उपसरपंचों एवं अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों की सक्रिय और सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित होना जरूरी है। इससे पंचायत व्यवस्था मजबूत होने के साथ गांवों का सर्वांगीण विकास भी होगा।

इस अवसर पर लुपेश कुमार मारकंडे को संगठन का प्रदेश सचिव बनाए जाने की घोषणा की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शुकतेल ने कहा कि ग्राम पंचायत सदस्य एसोसिएशन का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान, अधिकार और हक की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि संगठन पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं को संगठित तरीके से उठाएगा।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक रामवृक्ष जी, दुर्ग जिले के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, प्रेमचंद साहनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और पंचायत प्रतिनिधियों की एकजुटता पर जोर दिया।

बैठक में मुकेश कुमार मिणी, केवल कुमार यादव, नीलेश वर्मा, जयप्रकाश ठाकुर, कुंवरजीत गायकवाड़, रामजी साहू, हरिशंकर बंजारे, मोहन मस्ताना, सुग्रीव मारकंडे, महानंद यादव, धर्मेंद्र पाल, ओम कुमार यादव, रमेश साहू, प्रेमलाल साहू सहित बड़ी संख्या में उपसरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर लुपेश मारकंडे ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। संगठन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि बेमेतरा जिले में एसोसिएशन को मजबूती मिलेगी और पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post