खनिज माफियाओं पर प्रशासन की सख्ती, 57 हजार का जुर्माना


बेमेतरा। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर 27 अप्रैल 2026 को विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी कार्रवाई सामने आई। जांच के दौरान रेत से भरे दो वाहनों को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। मौके पर ही दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया, क्योंकि उनके पास वैध परिवहन दस्तावेज नहीं पाए गए। 

प्रशासन ने इस मामले में संबंधित वाहन संचालकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। नियमों के उल्लंघन के चलते आरोपियों से कुल 57,000 रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनिज गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए नियमित रूप से निगरानी और जांच अभियान जारी रहेंगे, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अवैध खनिज गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।


Post a Comment

Previous Post Next Post