समाज के प्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देती है।
कार्यक्रम में क्षत्रीय चौहान समाज की सक्रिय सहभागिता और सेवा भावना की लोगों ने सराहना की। गर्मी के मौसम में शरबत वितरण की व्यवस्था ने उपस्थित लोगों को राहत पहुंचाई और समाज की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी वे सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहेंगे तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
"सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है" के संदेश के साथ क्षत्रीय चौहान समाज ने एक बार फिर समाजसेवा और मानवीय मूल्यों का परिचय देकर जिले में अपनी सकारात्मक पहचान को मजबूत किया।
