"VIP संस्कृति को छोड़ विधायक ने चुना सामूहिक विवाह का मंच, साहू समाज ने कहा – यही है असली समाजसेवा"


बेमेतरा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 31 मई रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के विवाह संपन्न होने पर साहू समाज के जिला अध्यक्ष नारद साहू ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नारद साहू ने कहा कि विधायक दीपेश साहू ने समाज के सामने एक सकारात्मक और प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम केवल एक विवाह नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देने वाली बड़ी पहल है। विधायक ने यह साबित कर दिखाया है कि समाज में कोई छोटा-बड़ा, अमीर-गरीब नहीं होता, बल्कि सभी एक समान हैं।

उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे मंच से विवाह संपन्न कर विधायक ने सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए यह संदेश दिया है कि सम्मान और संस्कार किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति से नहीं, बल्कि उसके विचारों और व्यवहार से तय होते हैं। यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

साहू समाज के पदाधिकारियों ने विधायक दीपेश साहू के उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका यह कदम समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करेगा।

"जब जनप्रतिनिधि खुद समाज को रास्ता दिखाए, तब बदलाव केवल शब्द नहीं बल्कि मिसाल बन जाता है।"

Post a Comment

Previous Post Next Post