बेमेतरा में गौ सम्मान आवाह्न अभियान का दूसरा चरण सम्पन्न, भद्रकाली मंदिर परिसर में गूंजे गौ भक्ति के जयघोष
बैठक में गौ माता की महिमा, पंचगव्य के महत्व, भारतीय संस्कृति में गौवंश की भूमिका तथा गौ संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित गौ भक्तों ने जन-जागरण अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने एवं हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
5 लाख हस्ताक्षरों का लक्ष्य निर्धारित
अभियान के तहत 27 जुलाई 2026 तक कुल 5 लाख हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकारों से गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्रीय सम्मानजनक दर्जा देने तथा केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय के गठन की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
वक्ताओं ने कहा—गौ संस्कृति की आधारशिला
वक्ताओं ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। इसलिए समाज के हर वर्ग को गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगे आना चाहिए। बैठक में बड़ी संख्या में गौ भक्त, बजरंग दल कार्यकर्ता, किसान एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने जन-जागरण अभियान को व्यापक स्तर पर ले जाने का संकल्प लिया।
बैठक में अभियान के अंतर्गत निम्न मांगों पर सहमति बनी कि गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए। गौ माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानजनक दर्जा प्रदान किया जाए। गौ सेवा हेतु केंद्र स्तर पर प्रभावी कानून एवं अलग मंत्रालय का गठन किया जाए।
27 जुलाई तक अभियान तेज करने का निर्णय
निर्णय लिया गया कि आगामी 27 जुलाई 2026 तक विभिन्न जिलों से 5 लाख हस्ताक्षर जुटाए जाएंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तर तक तैयारी शुरू करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में “भारत अखंड हो, हिन्दू प्रचंड हो” के उद्घोष के साथ बैठक का समापन किया गया।
बैठक में भरत भूषण महाराज, यशोमती साहू, गीतांजलि राजपूत, नागेश्वरी साहू, हरीश चौहान, रोमन पाण्डेय, शुभम सोनी, ध्वज शर्मा, रूपेश सोनी, ओमप्रकाश कश्यप, दुर्गेश पटेल, अजय पटेल सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
