घोघरा बांधा में जुए के फड़ पर नवागढ़ पुलिस का बड़ा छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार – नगदी और ताश पत्ती जब्त


बेमेतरा टाइम्स । जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नवागढ़ थाना पुलिस ने ग्राम घोघरा के बांधा के पास संचालित जुए के फड़ पर दबिश देकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगद राशि एवं ताश पत्ती जब्त कर आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस को 14 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम घोघरा बांधा के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्ती से रुपए-पैसे का दांव लगाकर "काट पत्ती" नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर नवागढ़ थाना प्रभारी उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने में सफल रहे, जबकि पांच जुआरियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में कार्तिक चतुर्वेदी (55 वर्ष) निवासी छेरकापुर, भोप सिंह साहू (26 वर्ष) निवासी घोघरा, मोहित साहू (24 वर्ष) निवासी चकरभाठा जिला मुंगेली, बिरेन्द्र पाल (32 वर्ष) निवासी लालबंद तथा संजू दुबे (27 वर्ष) निवासी घोघरा शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 2,550 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

जुए के खिलाफ लगातार सख्ती

नवागढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक अशोक तिर्की, आरक्षक रविकांत चंद्रवंशी, ओंकार निर्मलकर, राज आडिल, सनत आडिल, चंद्रेश जोशी एवं राजेन्द्र साहू सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post