यह बैठक पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में जिले के थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा आयोजित की गई।
बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सामाजिक सद्भाव, शांति और आपसी भाईचारा बेमेतरा जिले की गौरवशाली परंपरा रही है, जिसे सभी नागरिकों के सहयोग से आगे भी कायम रखना आवश्यक है। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे मोहर्रम पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
बैठक में मौजूद समाज प्रमुखों, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाने का संकल्प लिया और पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी प्रभारी, पुलिस स्टाफ, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
